फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire breaks out in incense stick warehouse due to short circuit.

Jhansi News: अगरबत्ती गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी आग

Wed, 09 Sep 2026 02:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 09 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in incense stick warehouse due to short circuit.
झांसी। बड़ागांव गेट के बाहर नारायण बाग के पास स्थित अगरबत्ती और धूपबत्ती के गोदाम में मंगलवार रात करीब 9 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गोदाम से अचानक उठे धुएं के घने गुबार ने आसपास के इलाके में फैल गया। इसे देखकर खलबली मच गई। तत्काल गोदाम मालिक आनंद कुरेचा को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय भी मौके पर पहुंचे। दमकल की दो गाड़ियां बुला ली गईं। करीब 35 मिनट की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग भड़की थी, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है हालांकि आग की चपेट में आने से गोदाम के अंदर रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed