{"_id":"6acfeaa6a5810f104d091af8","slug":"fire-breaks-out-at-farmers-house-loss-worth-lakhs-jhansi-news-c-420-1-mot1003-14425-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: किसान के घर में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: किसान के घर में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
बिजली के फाल्ट से हुआ हादसा, आर्थिक सहायता की दरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
खिलारा। मऊरानीपुर तहसील के पुराना भानपुरा गांव में बुधवार रात बिजली के तार में खराबी से एक किसान के घर में आग लग गई। आग से तकरीबन पांच लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
ग्राम निवासी ग्यासीलाल कुशवाहा के खपरैल मकान की अटारी में 14 अक्तूबर की रात करीब तीन बजे यह घटना हुई। आग से मोटरसाइकिल, 50 हजार रुपये नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और घरेलू सामान जल गए। अनाज भी नष्ट हो गया, जिससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। किसान ने अग्निकांड में पांच लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति होने की बात कही है। सूचना पर राजस्व लेखपाल दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित परिवार को अब प्रशासन से आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है।