फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fir on 17 in jhansi

लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष एवं 17 सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज, दहन किया था पुतला

Sat, 03 Oct 2020 01:51 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
fir on 17 in jhansi
demo pic...

पुलिस ने लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आशीष अहारिया एवं उनके साथ 17 कार्यकर्ताओं द्वारा धारा 144 के उल्लंघन करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। बीते दो दिन पहले ही लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा हाथरस की घटना को लेकर सीएम की अर्थी निकालकर पुतला दहन किया था, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

विज्ञापन


इसके बाद अब कोतवाली पुलिस ने लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं पर यह कार्यवाई की है। थाना कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक दयाशंकर वर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रोज 30 सितंबर को रात्रि में लगभग दस बजे लोहिया वाहिनी के आशीष आर्या एवं उनके साथ 15 से 17 लोहिया वाहिनी कार्यकर्ताओं के द्वारा धारा 144 का उल्लंघन किया गया, जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने उक्त सभी पर धारा 269, 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed