फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Finance Minister Suresh Khanna says Samajwadi Party is the supporter of terrorists

यूपी: चिकित्सा शिक्षा मंत्री खन्ना का विवादित बयान, बोले- आतंकियों की हिमायती है सपा, इन नागों को न पिलाएं दूध

Sun, 05 Dec 2021 05:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 Dec 2021 05:05 PM IST
सार

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि नागपंचमी पर हम सांप को दूध पिलाते हैं लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में ऐसी गलती न करें। खन्ना ने सपा को आतंकियों का हिमायती बताया। 

विज्ञापन
Finance Minister Suresh Khanna says Samajwadi Party is the supporter of terrorists
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रदेश के संसदीय कार्य, वित्त व चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने सपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सपा को आतंकियों का हिमायती बताते हुए कहा कि ऐसी सोच रखने वाली ताकतें फिर सिर उठा रहीं हैं, इन्हें बढ़ने का मौका देना देश व प्रदेश हित में नहीं है। 
विज्ञापन


मंत्री खन्ना यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि नागपंचमी पर हम सांप को दूध पिलाते हैं लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में ऐसी गलती न करें। 

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापारी सम्मेलन में आए मंत्री सुरेश खन्ना ने दीनदयाल सभागार में सपा की सोच बताते हुए कहा कि 2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश सरकार ने एक सर्कुलर जारी कर आदेश दिया था कि जिन जिलों में आतंकी घटनाएं हुई हैं और मुकदमें लिखे गए हैं, उन्हें खत्म किया जाए।
विज्ञापन


आतंकियों की हिमायत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब यह लोग जिन्ना की तुलना गांधी से और साधुओं को चिलमची कहकर उनका अपमान कर रहे हैं। कोरोना काल में वैक्सीन पर बयान देकर सपा ने भ्रम फैलाया, जिससे बड़ा नुकसान हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब भाजपा की सरकार बनी तो हमने सबसे पहले कानून का राज स्थापित कर आम लोगों को गुंडाराज से निजात दिलाई। प्रदेश में ऐसा माहौल बनाया कि बड़ी संख्या में निवेशक आए, साथ ही 87 हजार करोड़ का निर्यात भी उप्र ने किया। 

उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि अराजकता की सोच वाली ताकतें फिर सिर उठा रहीं हैं, इन्हें दूध पिलाकर बढ़ने का मौका न दें। इस मौके पर जिला प्रभारी/विधायक सलिल विश्नोई , रविकांत गर्ग, मेयर रामतीर्थ सिंघल,  जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा व जमुना कुशवाहा, मनमोहन गेडा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed