फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Finally the officer agreed to conduct the type test on June 8.

आखिरकार आठ जून को टाइप टेस्ट कराने पर अफसर राजी

Sun, 05 Jun 2022 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Finally the officer agreed to conduct the type test on June 8.
झांसी। सिंचाई विभाग में मृतक आश्रित कोटे से भर्ती बीस कर्मचारियों के टाइप टेस्ट कराने को लेकर फंसा संशय आखिरकार खत्म हो गया। इन सभी कर्मचारियों का टाइप टेस्ट कराने का निर्णय लिया गया है। पूर्व निर्धारित तिथि 8 जून को इनका टाइप टेस्ट होगा। इनमें वह दस कर्मचारी भी शामिल हैं, जिन्होंने दस साल की नौकरी कर ली लेकिन आज तक टाइप टेस्ट पास नहीं किया।
विज्ञापन

मृतक आश्रित सेवा नियमावली के मुताबिक कोटे से भर्ती कर्मचारियों को दो साल के अंदर टाइप टेस्ट पास करना जरूरी है। ऐसा न होने पर कर्मचारी की सेवा खत्म करने का प्रावधान है लेकिन, सिंचाई विभाग में अफसरों ने दस साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों का टाइप टेस्ट नहीं कराया। इतने साल की नौकरी करने के बावजूद यह कर्मचारी अभी टाइप तक नहीं जानते। यह मामला उजागर होने के बाद अफसरों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आठ जून की तिथि तय कर दी गई लेकिन, दो साल से अधिक पुराने कर्मचारियों का टेस्ट कराने पर पेंच फंस गया। नियमों मेें उलझ जाने की वजह से यह परीक्षा भी अधर में लटक गई जबकि कर्मचारियों ने छुट्टी लेकर टाइप सीखना शुरू कर दिया था। उधर, सिंचाई अफसरों ने विचार-विमर्श के बाद आठ जून को सभी के लिए यह परीक्षा कराने का फैसला किया है। अधीक्षण अभियंता संजीव झा की ओर से सभी एक्सईएन को इस संबंध में पत्र भी भेज दिया गया। अधीक्षण अभियंता का कहना है कि पूर्व निर्धारित तिथि के मुताबिक परीक्षा कराई जाएगी। इस टाइप टेस्ट मामले में देवेंद्र सिंह निरंजन, विशाल वैभव, रवि प्रताप सिंह, सौरभ, रोहित, नेहा, दीपक, मनीष, प्रवीण, कामता, राहुल, प्रियंका, योगेंद्र, सविता, विकास, उपेंद्र, रीतू, प्रमोद, प्रियेश, अभिषेक पर तलवार लटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed