फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   film city pramotion

बुंदेलखंड में फिल्म सिटी उद्योग को मिलेगा बढ़ावा : राजा बुंदेला

Thu, 01 Oct 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
film city pramotion
पत्रकार वार्ता करते बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला। - फोटो : REPORTERS
झांसी। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने कहा कि बुंदेलखंड में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए फिल्म सिटी की एक इकाई बुंदेलखंड में भी बनेगी। साथ ही पर्यटन विभाग से केंद्र बनाने का कहा गया है, जो बुंदेलखंड में फिल्म शूटिंग के लिए फिल्म प्रोडक्शन कंपनियों को लोकेशन सहित अन्य कार्यों में सहयोग करेगा। इससे मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के भी फिल्मकार आकर्षित होंगे।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड मेें फिल्म शूट एवं स्थानीय कलाकारों को काम देने पर फिल्म प्रोडक्शन कंपनियों को सब्सिडी एवं आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। फिल्म निर्माण अनुमति संबंधी प्रक्रियाओं के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था होगी। किसान विधेयक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम ही विरोध करना होता है। हाथरस में हुए सामूहिक दुष्कर्म एवं पीड़िता की मृत्यु पर उन्होंने कहा कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। संसद में सांसद जया बच्चन के दिए वक्तव्य से पूरी तरह से असहमति जताते हुए उन्होंने कहा कि अगर थाली गंदी है, तो उसे साफ करना चाहिए। बॉलीवुड में ड्रग्स के मामले पर उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान के आईएसआई का माड्यूल है। उन्होंने यह धंधा फिल्म इंडस्ट्री में करना शुरू किया है। इसका लक्ष्य हमारी गोपनीय बातें हासिल करना और बडे़ कलाकारों के चरित्रों को बिगाड़ना है। सरकार को यही सही मौका है कि वह फिल्म इंडस्ट्री को क्लीन करे। उनके अनुसार बुंदेलखंड विकास बोर्ड का कार्यालय लखनऊ में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed