फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fill the form for the entrance examination of 2.40 lakh B.Ed seats from today.

Jhansi News: आज से भरें बीएड की 2.40 लाख सीटों की प्रवेश परीक्षा के लिए फॉर्म

Sat, 10 Feb 2024 03:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Fill the form for the entrance examination of 2.40 lakh B.Ed seats from today.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में उपलब्ध बीएड की 2.40 लाख सीटों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म आज से भर सकेंगे। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट खोलते ही पंजीकरण करने के लिए फॉर्म उपलब्ध होगा। छात्र-छात्राओं के पास 10 मार्च तक आवेदन करने का मौका होगा।

पिछली बार की तरह इस बार भी प्रदेश में बीएड की प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को मिली हुई है। परीक्षा के लिए शासन ने कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत 10 फरवरी से बीयू को परीक्षा फॉर्म खोलने हैं। प्रदेश में बीएड की करीब 2.40 लाख सीटें हैं। इसमें लगभग आठ हजार सीटें राजकीय और अनुदानित महाविद्यालयों में हैं। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार से छात्र-छात्राएं बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। बीयू की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in खोलते ही पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा। तय कार्यक्रम के मुताबिक 10 मार्च तक आवेदन फॉर्म खुले रहेंगे। फर्म भरे जाने के बाद प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी, जो कि 20 से 25 अप्रैल तक हो जाएगी। इसके करीब एक महीने बाद यानी कि 25 से 30 मई तक परीक्षा परिणाम जारी हो जाएगा। एक से 25 जून तक अलग-अलग चरणों में रैंक के हिसाब से अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। एक जुलाई से शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed