फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fights against corona

पूरी मुस्तैदी से लड़ेंगे, कोरोना को पराजित करेंगे

Tue, 07 Apr 2020 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
fights against corona
शशि सिंह कॉंस्टेबल
झांसी। कोरोना के खिलाफ जंग में वीर नारियां पूरी मुस्तैदी से जुटी हैं। जिला अस्पताल में तैनात महिला पुलिसकर्मी और स्टाफ नर्स कोरोना के चलते दोहरी जिम्मेदारी निभा रही हैं। महिला पुलिसकर्मी इन दिनों 12 घंटे ड्यूटी को अंजाम दे रही हैं, तो स्टाफ भी जान की परवाह किए बगैर पूरे मनोयोग से मरीजों की देखभाल में लगी हैं। आलम यह है कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए योद्घा बनीं नारियों को खुद पर फक्र भी महसूस हो रहा है। उनका कहना है कि पूरी मुस्तैदी से लड़कर कोरोना को पराजित करेंगे। क्योंकि हम अपराजिता हैं।
विज्ञापन

महानगर में लोगों को लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी से लगी है। इस काम में महिला पुलिसकर्मी भी पूरे मन से लोगों की मदद कर रही हैं। देश और समाज को बचाने के लिए वे अपने कर्तव्य को पूरा करने में पीछे नहीं हट रही हैं। हालांकि लोग भी पुलिस और डॉक्टरों के काम की प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं, इन कर्मवीर योद्घाओं को भी खुद पर गर्व का अनुभव हो रहा है।
विज्ञापन

-----------
ताकि लोग रहें सुरक्षित
जिला अस्पताल में तैनात महिला पुलिसकर्मी शशि सिंह सुबह से घर से निकलती हैं और रात को आठ बजे घर पहुंचती हैं। उनके एक रिश्तेदार बच्चे का जन्म होने के चलते घर पर ही रुके हैं, लेकिन शशि परिवार को समय नहीं दे पा रही हैं। उनका कहना है कि कोरोना से लोग सुरक्षित रहें, बस यही चाहते हैं। परिवार को वक्त कम दे पा रहे हैं, लेकिन मन में संतोष है कि देश की सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
कोरोना से लोगों को बचाना ही लक्ष्य
महिला पुलिसकर्मी रंजना पाल भी पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रही हैं। बच्चों और परिवार को वक्त न दे पाना उन्हें अखरता है, लेकिन वे संकट के दौर में देश के काम आ रही हैं। इस पर उन्हें गर्व है। ड्यृटी के दौरान वे गरीबों की मदद भी करती हैं। उनका कहना है कि लोगों को कोरोना से बचाना ही लक्ष्य है। लॉकडाउन का लोग पालन करें, तो जल्द ही देश इस वैश्विक संकट से उबर सकता है।
-------------
बच्चों को रख रहीं संक्रमण से दूर
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में बतौर प्रभारी तैनात अनीता भी कोरोना की जंग में पूरे मन से काम कर रही हैं। वार्ड में भर्ती होने वाले बच्चों को कोरोना के संक्रमण से दूर रखने के लिए कई बार वार्ड में सैनिटाइजेशन कराती हैं। साथ ही अभिभावकों को कोरोना के खतरे के बारे में जानकारियां देती रहती हैं। ड्यूटी का समय बढ़ने से वे भी परिवार को समय कम ही दे पा रही हैं।

---------
कोरोना को रोकने के लिए कर रहीं जतन
जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स अनीता सेन भी कोरोना को रोकने के लिए तमाम जतन कर रही हैं। वार्ड में आने वाले बच्चों की देखभाल तो करती हैं। साथ ही लोगों को भी वायरस से बचने की सलाह देती रहती हैं। उनका कहना है कि लोगों को कोरोना को लेकर सतर्क होने की जरूरत है। बार-बार हाथों का सैनिटाइजेशन किया जाना जरूरी है।

संजना सिंह आशा ज्योति प्रभारी

संजना सिंह आशा ज्योति प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed