{"_id":"62d16942a11c04765b568e69","slug":"fighting-over-bhandara-s-prasad-in-jhansi-three-people-injured-in-this-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रसाद पर बवाल: भंडारे में पकवान पैककर ले जाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, पार्षद के पहुंचने पर चले ईंट-पत्थर, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसाद पर बवाल: भंडारे में पकवान पैककर ले जाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, पार्षद के पहुंचने पर चले ईंट-पत्थर, जानें पूरा मामला
Fri, 15 Jul 2022 06:49 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 15 Jul 2022 06:49 PM IST
सार
शंकर सिंह का बगीचा स्थित साईं बाबा मंदिर में गुरुवार रात भंडारा चल रहा था। इसी दौरान भंडारे का प्रसाद पैककर घर ले जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बीच स्थानीय पार्षद अमन राय अपने 10-15 साथियों के साथ वहां पहुंच गए। वहां पहुंचते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सड़क पर बिछाए जाने वाले टाइल्स लोगों के सिर पर मारे गए। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झांसी में कोतवाली इलाके के शंकर सिंह का बगीचा स्थित साईं बाबा मंदिर में भंडारे का प्रसाद पैककर ले जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद में स्थानीय पार्षद ने अपने 10-15 साथियों के साथ जाकर मारपीट की, लोगों के सिर पर टाइल्स से हमला किया गया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पार्षद समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शंकर सिंह का बगीचा स्थित साईं बाबा मंदिर में गुरुवार रात भंडारा चल रहा था। इसी दौरान भंडारे का प्रसाद पैककर घर ले जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बीच स्थानीय पार्षद अमन राय अपने 10-15 साथियों के साथ वहां पहुंच गए। वहां पहुंचते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सड़क पर बिछाए जाने वाले टाइल्स लोगों के सिर पर मारे गए। जिसमें मनोज कुशवाहा, अंशुल गुप्ता व मनोज पासवान घायल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं पार्षद व उसके साथियों पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में पुलिस ने पार्षद अमन राय, अमन शिवहरे, सनि गुप्ता, अज्जू यादव, सुमित यादव, अंकित जैन, शुभम पांडेय, शोभित मिश्रा व रवि हयारण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।