{"_id":"25563c68edcd30adb97455c3cfa20a22","slug":"fight-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक छात्रों में चलीं हॉकियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक छात्रों में चलीं हॉकियां
ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मेडिकल कालेज मार्ग स्थित एक नर्सिंगहोम के सामने रविवार की शाम फिर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बीटेक छात्र गुटों के बीच संघर्ष हो गया। छात्रों के बीच जमकर लात-घूंसे, लाठी, हॉकियां चलीं और पथराव भी हुआ। इससे रोड पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलने पर नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दर्जनभर छात्रों को पकड़कर पुलिस चौकी पहुंचाया, जहां रात में उनके बीच समझौता हो गया।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बीटेक छात्र गुटों के बीच रंगबाजी को लेकर टकराव चल रहा है, जिसके चलते उनके बीच में आए दिन टकराव होता है। शनिवार को पुराने विवाद को लेकर दो गुटों के बीच विश्वविद्यालय परिसर में कहासुनी हुई, जो बाहर सड़क पर आते ही बढ़ गई। एकजुट दोनों गुटों के बीच हॉकियां चलीं और पथराव हुआ।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को पकड़कर शांति भंग में कार्रवाई की। रविवार की शाम मेडिकल कालेज मार्ग स्थित सुधा नर्सिंगहोम के पास छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए, जिससे उनके बीच फिर संघर्ष हो गया। इससे अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलने पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पुलिस चौकी और नवाबाद थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घेराबंदी करके करीब एक दर्जन छात्रों को पकड़ लिया और चौकी ले गई। पुलिस के सख्त तेवर देख छात्रों को दोनों गुटों ने रात में समझौता कर लिया।