फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fight between villagers and employees at Luhari toll plaza

लुहारी टोल प्लाजा पर ग्रामीणों और कर्मचारियों में मारपीट

Mon, 21 Mar 2022 10:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Fight between villagers and employees at Luhari toll plaza
झांसी (बंगरा)। लुहारी टोल प्लाजा पर रविवार की रात को ग्रामीणों और टोल प्लाजा कर्मचारियों में मारपीट हो गई। इससे ग्रामीणों में रोष है। सकरार थानाध्यक्ष का कहना है कि टोल प्लाजा पर उत्पात करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को आसपास के कुछ ग्रामीण दुकान से सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। टोल कर्मियों से किसी बात पर विवाद हो गया। टोल कर्मियों ने दो ग्रामीणों से मारपीट कर दी। उसके बाद घायल अवस्था में ग्रामीण घर चले गए। 24 घंटे बीतने के बाद रविवार की रात को साढ़े आठ बजे कुछ बाइक सवार आये और टोल पर हंगामा करने लगे। उस दौरान टोल प्लाजा पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। प्रधान संगठन के सचींद्र तिवारी ने बताया कि टोल कर्मी प्रधानों के साथ भी मनमानी करते हैं। मासिक पास होने के बाद भी उनको टोल से निकलने में परेशान किया जाता है। मशीनें स्कैन नहीं करती हैं। इसमें लोगों का क्या दोष है। फिर भी उनसे दुगना पैसा वसूला जाता है।
विज्ञापन

भोले, ललित सिंह, ग्राम प्रधान नृपेंद्र सिंह ने बताया कि टोल कर्मियों ने ग्रामीणों की पिटाई की है। वह लोग होली खेलकर निकल रहे थे। इसकी शिकायत थाना सकरार में की गई। वहां पर भी पुलिस ने उनकी नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल अधिकारी आलोक मिश्रा ने बताया कि रविवार रात्रि के समय कुछ नकाबपोश लोग आए और टोल प्लाजा पर उत्पात मचाने लगे जिससे टोल पर हड़कंप मच
गया। उन लोगों की पहचान के लिए पुलिस की मदद ली जा रही है। सकरार पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले कि जांच की जा रही है। टोल प्लाजा पर शांतिपूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए। लुहारी टोल पर उत्पात मचाने वालों की पहचान की जा रही है। पहचान होने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed