{"_id":"634e54a28440e022186e5226","slug":"fifty-lakh-gold-seized-from-railway-station-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया पचास लाख का सोना, आरोपी छुपाकर ले जा रहा था चेन और बिस्कुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया पचास लाख का सोना, आरोपी छुपाकर ले जा रहा था चेन और बिस्कुट
Tue, 18 Oct 2022 12:57 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने एक व्यक्ति से 900 ग्राम सोना बरामद किया है। बाजार में इस सोने की कीमत करीब पचास लाख रुपये आंकी गई है।
आरोपी सोने की चेन एवं बिस्कुट छुपाकर झांसी-सागर स्टेशन से ग्वालियर लेकर जा रहा था। आरपीएफ प्रभारी आरके कौशिक के मुताबिक, रविवार रात शक होने पर एक व्यक्ति की तलाशी ली गई।
इसमें कमर में बंधे कपड़े से सोने के बिस्किट और चेन नीचे गिर गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सागर और झांसी से ऑर्डर लेता था। इसे लेकर वह लोकल मार्केट में सर्राफा कारोबारियों को बेच देता था। जीआरपी ने इसकी सूचना जीएसटी टीम को भी दी है। मामले की जांच चल रही है।