{"_id":"664a72db0b73975df3018484","slug":"fifteen-passengers-falling-ill-every-day-due-to-food-poisoning-and-heat-in-trains-jhansi-news-c-360-1-jh11006-105659-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ट्रेनों में फूड प्वाइजनिंग और गर्मी से हर दिन बीमार हो रहे पंद्रह यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ट्रेनों में फूड प्वाइजनिंग और गर्मी से हर दिन बीमार हो रहे पंद्रह यात्री
Mon, 20 May 2024 03:14 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 20 May 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
- झांसी रेलवे स्टेशन पर 18 दिन में 286 यात्रियों तक पहुंचाई गई चिकित्सा सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा के दौरान फूड प्वाइजनिंग और गर्मी के चलते रोज 15 यात्री बीमार पड़ रहे हैं। अकेले झांसी रेलवे स्टेशन पर ही बीते 18 दिन में 286 यात्रियों को फूड प्वाइजनिंग और गर्मी के चलते बीमार पड़ने पर ट्रेन में चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई है। बीमार पड़ने वालों में सबसे अधिक बच्चे रहे हैं।
12 से 24 घंटे की यात्रा पर निकले रेल यात्रियों को स्टेशन और वेंडरों से ही खानपान सामग्री लेकर पेट भरना पड़ रहा है। खानपान सामग्री की गुणवत्ता मानकों के अनुसार न होने और लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते यात्रियों की सफर के दौरान तबीयत बिगड़ रही है। 18 दिन में 286 यात्रियों ने रेलवे हेल्प लाइन नंबर 139, ट्रेन में ऑन बोर्ड टीटीई और एक्स पर सूचना देकर सफर के दौरान दस्त, उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और घबराहट होने पर मदद मांगी। झांसी स्टेशन पर इन यात्रियों को ट्रेन में ही इलाज मुहैया कराने की व्यवस्था की गई है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सफर के दौरान बीमार होने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। झांसी स्टेशन पर प्रत्येक यात्री को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं। खानपान की गुणवत्ता लगातार जांची जाती है।