फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fierce fire in two electronic showrooms, death of woman officer of insurance company, 18 trapped

Jhansi News: दो इलेक्ट्राॅनिक शोरूम में लगी भीषण आग, इंश्योरेंस कंपनी की महिला अफसर की मौत, 18 फंसे

Mon, 03 Jul 2023 10:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fierce fire in two electronic showrooms, death of woman officer of insurance company, 18 trapped
झांसी। सोमवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सीपरी बाजार इलाके में तीन मंजिला दो इलेक्ट्राॅनिक शो-रूम में भीषण आग लग गई। यहां से निकलीं लपटों ने इंश्योरेंस कंपनी के आफिस, बंद कोचिंग सेंटर और स्पोटर्स की दुकान को भी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में इंश्योरेंस कंपनी की एक महिला अफसर की मौत हो गई, जबकि 18 लोग फंसे बताए जा रहे हैं। आग में घिरे पांच लोगों ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी जिससे दो लोग घायल हो गए हैं। आग से शोरूम के बाहर और बेसमेंट में खड़े 100 से ज्यादा दोपहिया वाहन भी जल गए हैं।
विज्ञापन


आग सीपरी बाजार के रामा बुक डिपो चौराहे पर स्थित वीआर ट्रेडर्स के नाम से इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम के प्रथम तल पर लगी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और एसी, टीवी, फ्रिज और मोबाइल समेत सभी इलेक्ट्राॅनिक उपकरण जलने लगे। आग की लपटें दूसरे तल तक पहुंच गईं। पूरा शोरूम आग की लपटों से घिर गया। इससे भगदड़ मच गई। आग में घिरे पांच लोग जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूद पड़े। गिरने से दो लोग घायल हो गए। कुछ ही देर में भीषण आग ने पड़ोस के वैल्यू प्लस के शोरूम को भी चपेट में ले लिया। यह भी इलेक्ट्रानिक उपकरणों का शोरूम है। इस शोरूम में रखा सभी सामान जल गया। आग तीसरी मंजिल पर स्थित यूनाइटिड इंश्योरेंस कंपनी के आफिस तक पहुंच गई। यह ऑफिस भी पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। यहां महिला अफसर रजनी राजपूत की जलकर मौत हो गई।यहां से उठने वाली आग की लपटों ने बगल में लाइव स्पोर्ट्स की दुकान को भी चपेट में ले लिया। दूसरी मंजिल पर स्थित एक बंद कोचिंग सेंटर भी आग की चपेट में आ गया। आग पर काबू पाने के लिए झांसी, ललितपुर के साथ ही आसपास के जिलों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुला ली गईं। सेना भी बुला ली गई थी। सेना ने किसी तरह तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एसएसपी राजेश एस ने बताया कि शोरूम के ऊपर इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में तैनात महिला कर्मी रजनी राजपूत की जलकर मौत हो गई है। आग में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed