फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fierce fight at elite crossroads

इलाइट चौराहे पर हुई जमकर मारपीट

Wed, 24 Nov 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fierce fight at elite crossroads
झांसी। महानगर का सर्वाधिक व्यस्त इलाइट चौराहे पर दोपहर को अचानक दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक महिला भी घायल हो गई। करीब बीस मिनट तक इलाइट चौकी से चंद कदम दूर चौराहे पर जमकर लात-घूंसे और डंडे से मारपीट हुई लेकिन, पुलिस का कहीं अता-पता नहीं चला। इस मारपीट का वीडियो भी जमकर वायरल हुआ।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक व्यक्ति, एक महिला के संग इलाइट चौराहा के पास से गुजर रहा था। उसी दौरान एक ऑटो ने महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला वहीं पर गिर पड़ी। इससे वह व्यक्ति गुस्से में आ गया। उसने पास में वहां पड़े डंडे को लेकर लोगों को दौड़ा लिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों पर उसने हमला बोल दिया। तब तक एक अधिवक्ता की अगुवाई में कुछ लोगों ने भी पलटवार करते हुए उस व्यक्ति को दौड़ा लिया। उसे पकड़कर इन लोगों ने भी लात-घूंसों से उसकी जमकर धुनाई कर दी। मारपीट की वजह से उस व्यक्ति को काफी चोट आ गई। वहां तैनात होमगार्ड्स ने उनको रोकने की कोशिश की लेकिन, उनसे भी मामला नहीं संभला। करीब बीस मिनट तक वहां हंगामा होता रहा। पुलिस के पहुंचने से पहले मारपीट करने वाले वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed