फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fever and viral pneumonia patients increased in medical college

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में बढ़े बुखार और वायरल निमोनिया के रोगी

Sun, 25 Aug 2024 05:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Fever and viral pneumonia patients increased in medical college
शनिवार को बुखार की वजह से बच्चे भी हुए भर्ती, तीन रोगियों में मिला वायरल निमोनिया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बारिश तो कभी धूप की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसका असर सीधे बच्चे ही नहीं, बड़ों के भी स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इससे लोग वायरल बुखार और वायरल निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज में तेज बुखार के करीब 25 रोगी भर्ती कराए गए हैं। इनमें तीन को वायरल निमोनिया है। मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन ओपीडी में शनिवार को 325 रोगी उपचार कराने के लिए आए। इनमें से करीब 60 लोगों ने बुखार और खांसी की शिकायत बताई। वहीं, बाल रोग विभाग में 99 बच्चे का उपचार किया गया। इनमें 22 बच्चे बुखार से ग्रसित बताए गए।
विज्ञापन

इमरजेंसी में सात बड़े और 14 बच्चे बुखार की वजह से भर्ती किए गए हैं। कुछ में डेंगू के लक्षण मिले हैं। उनके खून के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जकी सिद्दिकी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में बुखार के काफी रोगी आ रहे हैं। 20-25 रोगियों को तेज बुखार की वजह से भर्ती किया गया। इन रोगियों में तीन-चार वायरल निमोनिया के मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये हैं वायरल निमोनिया के लक्षण
डॉक्टर ने बताया कि वायरल बुखार आने के तीन दिन बाद खांसी होती है। तेज खांसी होने से सांस लेने में दिक्कत होती है। शुरुआत में उपचार नहीं कराने पर फेंफड़ों में संक्रमण होने से निमोनिया हो जाता है। ऐसे रोगी को भर्ती करके ही उपचार किया जा सकता है। इसमें लापरवाही जानलेवा हो सकती है।


0- ये हैं वायरल से बचाव के उपाय
मौसम का तापमान तेजी से बदल रहा है। यदि किसी घर में एसी चल रहा है तो एकाएक कमरे से बाहर न निकलें। इससे शरीर का तापमान तेजी से गिरता-बढ़ता है और वायरल बुखार की चपेट में आ जाते हैं। ठंडे पेय पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। यदि किसी को वायरल बुखार है तो उससे समुचित दूरी बनाए रखें।



चर्म रोग भी बढ़ रहा तेजी से
बारिश की वजह से हवा में नमी होने से चर्म रोग तेजी से पनप रहा है। शनिवार को ओपीडी में 432 लोग उपचार कराने के लिए आए। इनमें अधिकांश दाद-खाज और फंगल इंफेक्शन के रोगी रहे। ब्यूरो

0- वर्जन
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी और ओपीडी में तेज बुखार के करीब 30 रोगी उपचार के लिए आए, जिनको उपचार के लिए भर्ती किया गया है। तीन-चार रोगियों में वायरल निमोनिया मिला है, जिनका उपचार जारी है। - डॉ. सचिन माहुर, सीएमएस मेडिकल कॉलेज




मेडिकल कॉलेज में पनप रहा डेंगू का डंक, एक चपेट में आया
झांसी। मेडिकल कॉलेज में डेंगू का डंक पनप रहा है। इससे कैंटीन में काम करने वाले एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई है। शनिवार को मलेरिया विभाग की टीम ने छिड़काव कराते हुए चेकिंग की तो डेंगू का लार्वा मिला। जिला मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि डेंगू की पुष्टि होने पर शनिवार की टीम ने कैंटीन के आसपास चेकिंग की तो डेंगू का लार्वा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed