फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   festival punjabi

गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व मनाया

Wed, 27 May 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
festival punjabi
सिखगुरु अर्जुनदेव के शहीदी दिवस पर सीपरी बाजार में सुखमनी साहब जी का पाठ करती महिला श्रद्धालु। अ?
झांसी। सिख एवं पंजाबी समाज ने पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया। लॉकडाउन के कारण गुरुद्वारों में कार्यक्रम नहीं हुए। श्रद्धालुओं ने घरों में श्री गुरुवाणी का पाठ किया और परमपिता परमात्मा से देश एवं विश्व की खुशहाली की कामनाएं की। इसके अलावा जरूरतमंद परिवारों को भोजन एवं राशन वितरित किया। साथ ही कच्ची लस्सी भी दी गई।
विज्ञापन

आदर्श नगर सीपरी बाजार में अमरजीत कौर, तरनजीत कौर, बलजीत कौर आदि ने श्री सुख मनी साहिब जी का पाठ किया। इधर नगरा में शहीदी पर्व पर ज्ञानी अमनदीप सिंह भोगल ने गुरु वाणी कीर्तन किया, जिसका सोशल साइट्स पर लाइव प्रसारण हुआ। श्री गुरु सिंह सभा नगरा के प्रधान इंदरपाल सिंह खनूजा, सचिव हरप्रीत सिंह, इंदरजीत सिंह खनूजा, इकबाल सिंह, भूपिंदर सिंह आदि ने घरों में श्री गुरुवाणी का पाठ किया।
विज्ञापन

परमपिता परमात्मा के चरणों में अरदास की गई। सभी लोगों का भला हो और दुनिया कोरोना वायरस से मुक्त हो। इसके लिए परमात्मा से प्रार्थना की गई।
परवीन कौर निवासी सीपरी
श्री गुरु अर्जन देव जी ने देश व समाज की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन अर्पित किया था। हम लोगों ने घरों में प्रभु नाम का सिमरन किया।
हरप्रीत सिंह निवासी नगरा
श्री गुुरु अर्जन देव जी को शहीदों का सरताज कहा जाता है। सिख समाज के वह पहले गुरु थे, जिन्होंने अपनी शहादत दी। आज के युवा उनसे प्रेरणा ले।
सर्वजीत सिंह कोहली अध्यक्ष गुरु नानक दरबार झोकनबाग
लॉकडाउन के कारण घर में ही हम सभी ने श्री गुरुवाणी का पाठ किया। जरूरत मंद लोगों को ठंडी छबील वितरित की।
गुरप्रीत कौर नगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed