फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fertilizer distributed to farmers in the presence of the police.

Jhansi News: पुलिस की मौजूदगी में किसानों को बांटी गई खाद

Thu, 15 Oct 2026 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer distributed to farmers in the presence of the police.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



टोड़ी फतेहपुर। साधन सहकारी समिति दुगारा एवं पंडवाहा में किसानों को पुलिस सुरक्षा के बीच खाद का वितरण किया गया। दुगारा समिति पर किसानों और कर्मचारियों के बीच हुई गहमागहमी के चलते खाद वितरण दोपहर तीन बजे के बाद शुरू हो सका। यहां देर शाम तक किसानों को खाद बांटी गई। इस दौरान अपर जिला सहकारी अधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार टहरौली शिवम दिवाकर भी मौजूद रहे।
दुगारा समिति पर खाद लेने पहुंचे किसानों का आरोप था कि एक दिन पहले टोकन वितरित किए गए थे, जिनके आधार पर कुछ किसानों को ही खाद मिल सकी थी। शेष किसानों को अगले दिन खाद देने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद जब किसान खाद लेने पहुंचे तो अपर जिला सहकारी अधिकारी की ओर से सभी पुराने टोकनों पर खाद वितरित नहीं किए जाने की बात कही गई। किसानों के अनुसार, अधिकारियों ने नए सिरे से ग्राम लुहरगांव, सुजवा, दुगारा और राजापुर के किसानों को टोकन देकर खाद वितरण करने की बात कही, जबकि उस समय समिति पर इन गांवों के किसान मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

समिति पर सबसे अधिक संख्या टोड़ी फतेहपुर के किसानों की थी, जिनके पास पहले से टोकन भी मौजूद थे। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ गई और समिति परिसर में गहमागहमी की स्थिति बन गई। बताया गया कि इससे पहले समिति सचिव की ओर से टोड़ी फतेहपुर और महेवा गांव के किसानों को टोकन दिए गए थे, लेकिन मंगलवार को इन किसानों को खाद नहीं मिल सकी थी। खाद मिलने की उम्मीद में किसान दूसरे दिन भी समिति पहुंच गए। ऐसे में किसान अपने पास मौजूद टोकन के आधार पर खाद देने की मांग कर रहे थे। इससे गहमागहमी की स्थिति पैदा हो गई। दोपहर तीन बजे बाद खाद वितरण शुरू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिला सहकारी अधिकारी ने दुगारा समिति के सचिव को गांवों का रोस्टर बनाकर खाद वितरित करने के निर्देश दिए।
00000
अंधेरे में खाद की बोरियां निकालने का आरोप


दुगारा साधन सहकारी समिति पर किसान बृजकिशोर, अभिनेंद्र पटेल, पंचम पटेल, दीपक नामदेव, मनोज कुमार, दीपक पटेल आदि ने आरोप लगाया कि रात में रोशनी बंद कर खाद की बोरियां निकाली गईं, ताकि कोई वीडियो न बना सके। विरोध करने पर समिति कर्मचारी ताला लगाकर वहां से चले गए। किसानों ने खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed