फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Female officer bearer accuses regional member of BJP of misdeed in lalitpur

UP: भाजपा के क्षेत्रीय सदस्य पर महिला पदाधिकारी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, बोलीं- बेहोश कर की दरिंदगी

Sun, 15 Jan 2023 10:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 15 Jan 2023 10:49 PM IST
सार

महिला ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय सदस्य दीपक जैन ने उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसका लगातार शारीरिक शोषण किया और ब्लैकमेल करके उससे लगभग पांच लाख रुपये वसूले।

विज्ञापन
Female officer bearer accuses regional member of BJP of misdeed in lalitpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक भाजपा महिला मोर्चा की जिला स्तरीय पदाधिकारी ने अपनी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सदस्य पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला पदाधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने क्षेत्रीय सदस्य दीपक जैन सिंघई एवं उनकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है।

विज्ञापन


कोतवाली अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी भाजपा महिला मोर्चा की जिला स्तरीय पदाधिकारी ने पुलिस को बताया कि 17 अक्तूबर 2021 को एक रेस्त्रां में दीपक जैन से उसकी मुलाकात हुई। पूछने पर उसने ऑनलाइन काम करने की बात बताई। क्षेत्रीय सदस्य ने महिला पदाधिकारी से खुद को ऑनलाइन कंपनी में जोड़ने के लिए कहा। इसके बाद दीपक ने किसी न किसी बहाने मिलना शुरू कर दिया। महिला पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि तीन जनवरी 2022 को क्षेत्रीय सदस्य ने काम के बारे में बात करने के लिए कहा और अपने घर बुलाया। वह उसके घर गई। उसे क्षेत्रीय सदस्य ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया।

विज्ञापन

जब उसे होश आया तो उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। आरोप लगाया कि इसके बाद क्षेत्रीय सदस्य दीपक जैन ने उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसका लगातार शारीरिक शोषण किया और ब्लैकमेल करके उससे लगभग पांच लाख रुपये वसूले। उसने छह नवंबर 2022 को कोतवाली में शिकायत की। इसके बाद दीपक जैन जान से मारने की धमकी देने व बच्चों पर कातिलाना हमला कराने की धमकी देकर 22 दिसंबर को घर का दरवाजा तोड़ने लगा। उसने दीपक से बात की तो वह रात्रि नौ बजे घर चला गया।

तीन जनवरी को दोपहर तीन बजे जब वह अपने कार्यालय से वापस लौट रही थी तो दीपक जैन ने उसे रोककर अपनी पत्नी विनीता को बाईपास तक छोड़ने की कहकर जबरन गाड़ी में बैठा दिया। उसने दीपक की पत्नी को बाईपास पर छोड़ दिया। इसके बाद दीपक जैन पीछे आया और उसके साथ अभद्रता करने लगा। इस दौरान आरोपी ने गालियां देते हुए मारपीट कर दी। वहां से वह किसी प्रकार अपने वकील के पास गई। दीपक अपनी पत्नी के साथ वहां भी पहुंच गया और राजीनामा के लिए दबाव बनाने लगा। उसने राजीनामा पर हस्ताक्षर कर दिए।

विज्ञापन

जब वह वकील के ऑफिस से बाहर आई तो फिर उसके साथ गालियां देते हुए मारपीट कर दी और उसकी स्कूटी तोड़ दी। बताया कि वह उसे लगातार एक वर्ष से परेशान कर रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दीपक जैन और उसकी पत्नी विनीता जैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय सदस्य दीपक जैन सिंघई पर अभी तक क्या कार्रवाई हुई है इसकी जानकारी नहीं है। वह संगठन के कामों में व्यस्त हैं। -राजकुमार जैन, जिलाध्यक्ष, भाजपा

पीड़िता महिला मोर्चा में पदाधिकारी है। उसके साथ जो भी हुआ है उसकी रिपोर्ट क्षेत्रीय अध्यक्ष को देंगे। पार्टी स्तर पर जो भी निर्देश मिलेंगे उसके अनुसार आगे कार्य किया जाएगा। -लक्ष्मी रावत, जिलाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा

महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला के 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे और जांच की जाएगी। -गोपाल कृष्ण चौधरी, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed