{"_id":"5f32f7648ebc3e3d22056179","slug":"fee-submitted-date-extended-reporters-news-jhs173668073","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारीख बढ़ी पर किस्तों में फीस जमा करने की छूट नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारीख बढ़ी पर किस्तों में फीस जमा करने की छूट नहीं मिली
विज्ञापन
fee submitted date extended
झांसी। बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईईटी) ने छात्र-छात्राओं को फीस जमा करने के लिए सात दिन की मोहलत दे दी है। हालांकि, छात्र इससे संतुष्ट नहीं हैं। छात्रों की मांग है कि तारीख बढ़ाने से कुछ राहत नहीं मिली है। उन्हें किस्तों में फीस जमा करने की छूट दी जाए।
कोरोना वायरस के दौर में छात्र-छात्राएं किस्तों में फीस जमा करने की रियायत देने की मांग कर रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि ज्यादातर लोग मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं। इस समय काम-धंधे चौपट होने के कारण आय पर सीधा असर पड़ा है। इसलिए एक साथ 70 से 90 हजार रुपये जमा कर पाना मुश्किल है। इसके अलावा घरों पर रहने के बावजूद उनसे हॉस्टल की फीस ली जा रही है। बीआईईटी प्रशासन को 9600 रुपये की यह फीस भी माफ करनी चाहिए। डीन एकेडमिक की तरफ से निकाले गए पत्र में कहा है कि बीटेक दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष के छात्र-छात्राओं के अनुरोध पर सत्र 2020-2021 का प्रोवीजनल रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि दस अगस्त से बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है। सभी छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण संस्थान के आईएमएस लॉगिन के जरिए फीस जमा करें। हालांकि, छात्र इससे संतुष्ट नहीं हैं।
छात्रों की मांग को मद्देनजर रखते हुए फीस जमा करने की तारीख 17 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। किस्तों में फीस जमा करने के लिए शासन को पत्र लिखा जा चुका है। वहां से अभी तक इस संबंध में कोई निर्देश नहीं आया है। अधिकतर छात्र-छात्राएं फीस जमा कर चुके हैं। - प्रो. वीके त्यागी, निदेशक, बीआईईटी।