फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   February temperature may be higher than monthly average

Jhansi News: मासिक औसत से ज्यादा रह सकता है फरवरी का तापमान

Sun, 02 Feb 2025 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
February temperature may be higher than monthly average

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। फरवरी का तापमान मासिक औसत से ज्यादा रहने की संभावना है। ऐसे में ठंड लौटने के आसार नहीं हैं। हालांकि, बीच-बीच में तापमान में कुछ उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिल सकता है। शनिवार को प्रयागराज के बाद झांसी में दिन का पारा सबसे ज्यादा रहा।

इस साल कड़ाके की ठंड देखने को नहीं मिली। दूसरी तरफ, तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम रही। बारिश भी नहीं हुई। ऐसे में बादल भी नहीं छाए। शीतलहर भी अपेक्षाकृत बहुत कम चली। मध्य भारत के ऊपर प्रति चक्रवात (एंटी साइक्लोन) रहा। इस कारण भी मौसम साफ रहा और विकिरणीय ऊष्म रही। इससे दिन का तापमान इतना अधिक हो गया कि रात में भी ठंड का बहुत असर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन




बताया कि अब दो दिन तक अधिकतम पारा एक से दो डिग्री गिरेगा। न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हो सकता है। फिर चार फरवरी को न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। उसके बाद फिर तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 डिग्री के करीब पहुंचा दिन का पारा



शनिवार को झांसी का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम पारा 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। ये सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है। 32 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज में दिन का पारा सबसे ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed