{"_id":"61c8af4f498d1231ef3ba4d8","slug":"february-patients-of-pneumonia-will-be-conducted-by-the-recruitment-jhansi-news-jhs211802715","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार, निमोनिया के मरीज कोरोना संदिग्ध मानते हुए किए जाएंगे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार, निमोनिया के मरीज कोरोना संदिग्ध मानते हुए किए जाएंगे भर्ती
विज्ञापन
झांसी। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं कि बुखार और निमोनिया के मरीजों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। इसके लिए चौथी मंजिल पर ए वार्ड को आवंटित कर दिया गया है।
कोरोना के मामले झांसी में तेजी से बढ़ने लगे हैं। खास बात ये है कि ज्यादातर मरीजों में कोरोना के लक्षण ही सामने नहीं आए हैं। ऐसे रोगी तेजी से कोरोना का प्रसार कर सकते हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बुखार और निमोनिया मरीजों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए इलाज करने के लिए कहा है। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि यदि किसी मरीज में कोरोना जैसे लक्षण सामने आते हैं तो उन्हें कोविड अस्पताल की चौथी मंजिल के वार्ड ए में भर्ती किया जाएगा। उसका इलाज शुरू करते हुए आरटीपीसीआर की जांच के लिए सैंपल भेजा जाएगा। यदि रिपोर्ट निगेटिव आती है तो फिर सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर वार्ड बी में रोगी को भर्ती किया जाएगा।
कोरोना रोगियों के लिए एंट्री प्वाइंट भी बदला
मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में कोरोना रोगियों के लिए एंट्री प्वाइंट भी बदल दिया गया है। प्राचार्य ने बताया कि इमरजेंसी की तरफ वाले गेट से कोरोना मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में दाखिल किया जाएगा। जबकि, अन्य मरीज मेन गेट या फिर गेट नंबर दो की तरफ वाले दरवाजे से आ सकेंगे।