Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fear of Katkhane monkeys, students left studies and returned home

Jhansi News: कटखने बंदरों का खौफ, पढ़ाई छोड़ घर लौटे विद्यार्थी

Tue, 27 Aug 2024 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Fear of Katkhane monkeys, students left studies and returned home
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) के तीनों ब्वायज हॉस्टलों में कटखने बंदरों का खौफ है। यदि कोई छात्र अकेले निकलता है तो बंदरों का झुंड हमलाकर उसे घायल कर रहा है। अगस्त में अब तक 25 छात्र घायल हो चुके हैं। कई जख्मी छात्रों को परिजन घर ले गए हैं। वहीं, विवि प्रशासन का कहना है कि कई बार नगर निगम और वन विभाग को पत्र लिखा जा चुका है मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विवि परिसर में बने समता हॉस्टल में 110 छात्र, लॉर्ड बुद्धा हॉस्टल में 130 और सरदार बल्लभ भाई पटेल हॉस्टल में 30 छात्र रहते हैं। इनमें कई नव प्रवेशित छात्र भी हैं। इन हॉस्टलों के आसपास बंदरों का आतंक मचा हुआ है। स्थिति यह है कि यदि कोई छात्र कमरे का दरवाजा खुला छोड़ देता है तो बंदर घुसकर सामान नष्ट कर देते हैं। इसकी वजह से छात्र हमेशा दरवाजे बंद रखते हैं। हालत यह है कि छात्र एकजुट होकर हाथ में डंडा लेकर निकलते हैं।
विज्ञापन

वार्डन प्रो. विनीत कुमार ने बताया कि अगस्त में 25 छात्रों को बंदर हमला कर या काटकर घायल कर चुके हैं। जिन छात्रों को बंदरों ने ज्यादा घायल किया, उन्हें परिजन फिलहाल अपने साथ ले गए हैं। कई बार विवि प्रशासन नगर निगम और वन विभाग को पत्र लिखकर बंदरों के आतंक से राहत दिलाने की मांग कर चुका है मगर कोई राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रों ने बताई पीड़ा
पांच दिन पहले मैं पढ़ाई करके हॉस्टल लौट रहा था, तभी बंदरों ने हमला कर दिया। किसी तरह से भागा तो एक बंदर ने घुटने के पास काट लिया। - शिवांशु तिवारी, बीएससी बायोटेक


पांच दिन पहले हॉस्टल से सामान खरीदने जा रहा था, तभी बंदरों ने हमला कर दिया। भागते समय बंदर ने झपट्टा मारा तो गहरे पंजे लगने से खून आ गया। - अमन यादव, बीसीए छात्र


हॉस्टल से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। खाने-पीने का सामान ले जाना संभव नहीं। न सिर्फ बंदर काटते हैं बल्कि सामान तक छीनकर ले जाते हैं। - अमर सिंह, बीटेक

हॉस्टल का दरवाजा खुले रहने का मतलब है कि सामान नष्ट हो जाएगा। बंदरों का इतना ज्यादा आतंक है कि कोई भी अकेले निकलने की बात सोच नहीं सकता। - आदर्श पाल, बीएससी माइक्रोबायलॉजी


वर्जन
बीयू के हॉस्टल में बंदरों का आतंक है। कई छात्रों को बंदर हमलाकर काट चुके हैं। नगर निगम और वन विभाग को पत्र लिख चुके हैं। - विनय कुमार सिंह, कुलसचिव बीयू


वन्य जीव अधिनियम से जब से बंदरों को हटाया गया है, तब से बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी नगर निकाय की तय की गई है। - राज नारायण, क्षेत्रीय वन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed