{"_id":"5f9dc0218ebc3eefb700b716","slug":"fear-dalit-family-not-ready-for-return-to-house-jhansi-news-jhs1800283113","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफ में दलित परिवार, घर लौटने को तैयार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफ में दलित परिवार, घर लौटने को तैयार नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके के ग्राम सैंयर में हैंडपंप से पानी भरने पर अनुसूचित जाति के लोगों पर हुए हमले के बाद पूरा परिवार अब भी खौफ में है। परिवार का कोई भी सदस्य घर जाने को तैयार नहीं है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। शनिवार को प्रेमनगर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। 26 अक्तूबर को ग्राम सैंयर के पथराया मुहल्ले निवासी उदय सिंह घर के पास लगे हैंडपंप पर पानी भरने पहुंचे थे। कुछ लोगों ने इन्हें पानी भरने से रोक दिया था। साथ ही हैंडपंप के शुद्धिकरण के लिए दस हजार रुपये भी मांगे थे। विरोध करने पर हमलावरों ने उदय व उसके परिवार के लोगों हमला कर दिया था। जिसमें पिता इमरत, मां गीता व भाई सूरज घायल हो गए थे। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने विपक्षी मोनू यादव समेत नौ लोगों के खिलाफ एससी /एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली थी। घटना के बाद से ही परिजन दहशत में हैं। उदय सिंह का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती वह घर नहीं जाएंगे। तीनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को परिजन पुलिस अधिकारियों से मिलेंगे।
सीओ करेंगे विवेचना
एसएसपी दिनेश कुमार पी ने पूरे प्रकरण की विवेचना सीओ सिटी राजेश कुमार को सौंपी है। वह जल्द ही मामले की विवेचना शुरू कर घायलों के बयान दर्ज करेंगे। सीओ सिटी ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी उनके संज्ञान में है। वह घायलों से भी जानकारी ले चुके हैं।
विज्ञापन
सीओ करेंगे विवेचना
एसएसपी दिनेश कुमार पी ने पूरे प्रकरण की विवेचना सीओ सिटी राजेश कुमार को सौंपी है। वह जल्द ही मामले की विवेचना शुरू कर घायलों के बयान दर्ज करेंगे। सीओ सिटी ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी उनके संज्ञान में है। वह घायलों से भी जानकारी ले चुके हैं।
विज्ञापन