{"_id":"6206c1a933412d380068bfc2","slug":"fci-warehouse-watchman-dies-after-being-hit-by-two-trucks-jhansi-news-jhs2147985139","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों की चपेट में आने से एफसीआई गोदाम के चौकीदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रकों की चपेट में आने से एफसीआई गोदाम के चौकीदार की मौत
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार के नंदनपुरा स्थित एफसीआई गोदाम में चौकीदार की ट्रक चालकों की लापरवाही के चलते जान चली गई। हादसे के बाद दोनों ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।
भट्टागांव निवासी अनिल सोनी (52) तीन साल पहले सेना में हवलदार पद से रिटायर्ड हुए थे। रिटायर्ड होने के बाद वह नंदनपुरा स्थित एफसीआई गोदाम में चौकीदारी का काम करने लगे। रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह भी वह ड्यूटी पहुंचे थे। यहां इन दिनों गोदाम में दाल की अनलोडिंग कराई जा रही है। सुबह करीब छह बजे दाल की बोरियों की अनलोडिंग के लिए ट्रक अंदर जा रहे थे। उसी समय जालौन एवं ललितपुर से आए ट्रक हड़बड़ी में अंदर घुसने लगे। इस वजह से गेट पर दोनों ट्रक फंस गए और वहां जाम लग गया। यह देखकर अनिल एक ट्रक को बाहर निकलवाने के लिए गेट पर खड़े हो गए। ललितपुर से आया ट्रक बाहर निकल नहीं पाया था कि पीछे खड़े जालौन से आए ट्रक को चालक ने आगे बढ़ा दिया। इस वजह से अनिल दोनों ट्रकों की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल होकर अनिल वहीं पर गिर पड़ा। हादसा देखकर गोदाम में हड़कंप मच गया। दोनों ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। थोड़ी देर में सीपरी बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे की सूचना मिलते ही अनिल के दोनों पुत्र अमित एवं आकाश भी अस्पताल पहुंच गए। इंस्पेक्टर चंद्रशेखर दुबे के मुताबिक अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अनिल के दोनों पुत्र अविवाहित हैं। अमित अभी स्नातक की पढ़ाई कर रहा है जबकि आकाश एक निजी कंपनी में काम करता है।