{"_id":"662ec7eddf07916d68044dc7","slug":"fault-in-galla-mandi-feeder-50-thousand-people-spent-the-night-in-the-heat-jhansi-news-c-360-1-jh11003-105284-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गल्ला मंडी फीडर में फाॅल्ट... 50 हजार लोगों ने गर्मी में काटी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गल्ला मंडी फीडर में फाॅल्ट... 50 हजार लोगों ने गर्मी में काटी रात
Mon, 29 Apr 2024 03:34 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
- उपकेंद्र पर हुआ हंगामा, अधीक्षण अभियंता के पहुंचने पर शुरू हुआ सुधार कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महानगर में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। शनिवार रात आठ बजे महानगर के गल्ला मंडी फीडर पर फाॅल्ट आने के चलते चार बड़े इलाकों की बिजली तक गुल रही। इसके चलते 50 हजार लोगों ने गर्मी में रात काटी। बिजली गुल होने की जानकारी के लिए लोगों ने उपकेंद्र के एसडीओ और जेई को फोन किया। फोन न उठने पर लोग उपकेंद्र पहुंच गए, लेकिन यहां ताला लटका था। इस पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की जानकारी पर पहुंचे अधीक्षण अभियंता ने फीडर पर मरम्मत का काम शुरू कराया। तब जाकर कुछ क्षेत्रों में रात दो बजे बिजली आपूर्ति हुई। जबकि बाकी इलाकों में सुबह छह बजे बिजली आई।
महानगर के गल्ला मंडी फीडर पर शनिवार रात आठ बजे ओवरलोडिंग के चलते फॉल्ट हो गया। इसके बाद घनी आबादी वाले क्षेत्र शिवाजी नगर, पिछोर, करगुवां जी और राजपूत कॉलोनी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब एक घंटे तक जब बिजली नहीं आई तो लोगों ने गल्ला मंडी उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता को फोन लगाया। फोन न उठने पर लोग उपकेंद्र पर पहुंच गए। मगर यहां ताला लटका मिला। इसे लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया और हंगामा होने लगा।
हंगामे की सूचना मिलने पर अधीक्षण अभियन्ता चंद्रजीत प्रसाद मौके पर पहुंच गए और लोगों से बात कर जल्द फॉल्ट सुधारने का आश्वासन दिया। अधीक्षण अभियंता ने मुन्नालाल पावर हाउस के स्टाफ को बुलाया और फाॅल्ट सुधारने का काम शुरू कराया। इसके बाद कुछ इलाकों में रात दो बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। जबकि कई इलाकों में सुबह छह बजे बिजली आई। अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत प्रसाद ने बताया कि फाॅल्ट के कारण गल्ला मंडी फीडर की आपूर्ति ठप हो गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर फाॅल्ट को ठीक कराया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
फोटो...
केबल में लगी आग, तीन घंटे गुल रही बिजली
झांसी। सीपरी बाजार क्षेत्र के चित्रा चौराहा पर बने बिजली घर में लगे ट्रांसफॉर्मर की केबल में रविवार दोपहर को आग लग गई। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस पर अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान तकरीबन तीन घंटे तक चित्रा चौराहा, ग्वालटोली, गोंदू कंपाउंड सहित कई इलाकों की बिजली गुल रही। संवाद