{"_id":"614f26fc09dee45eae4e10cc","slug":"father-killed-daughter-to-implicate-girlfriend-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: पिता ही निकला बेटी का कातिल, प्रेमिका को फंसाने के लिए निर्ममता से उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: पिता ही निकला बेटी का कातिल, प्रेमिका को फंसाने के लिए निर्ममता से उतारा मौत के घाट
Sat, 25 Sep 2021 07:11 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 25 Sep 2021 07:11 PM IST
सार
पिता बबलू का पिछले दस सालों से एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले उसने महिला के भाई को तीस हजार रुपये दिए थे, जो वो लौटा नहीं रहा था। इसे लेकर बबलू और महिला के बीच तकरार हो गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊरानीपुर थाना इलाके के ग्राम धौर्रा में शुक्रवार को बबलू की 13 वर्षीय पुत्री माया की बेरहमी से कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। पिता ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए सात टीमें लगाईं थीं। पड़ताल में पुलिस के शक की सुई मृतका के पिता की ओर घूमी। पूछताछ में सामने आया कि पिता ने ही अपनी बेटी की बेरहमी से हत्या की थी।
विज्ञापन
पिता बबलू का पिछले दस सालों से एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले उसने महिला के भाई को तीस हजार रुपये दिए थे, जो वो लौटा नहीं रहा था। इसे लेकर बबलू और महिला के बीच तकरार हो गई थी। इसी का बदला लेने के लिए बबलू ने अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया और इसका आरोप विपक्षियों पर लगा दिया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
विज्ञापन