फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Father killed by train while going out to buy things for daughter's wedding

Jhansi News: बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने निकला पिता ट्रेन से कटा

Sat, 25 May 2024 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Father killed by train while going out to buy things for daughter's wedding
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बेटी की शादी की खातिर सामान खरीदने निकले पिता की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसकी मौत की गुत्थी सुसाइड अथवा हादसे में उलझी है। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

कोतवाली के उन्नाव गेट बाहर निवासी ठाकुरदास (45) पुत्र अमरजू प्राइवेट काम करके जीविकोपार्जन करते थे। तीन माह बाद उनकी छोटी बेटी मोहिनी की शादी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि खरीददारी करने की बात कहकर वह घर से निकले थे। रास्ते में उन्होंने शराब पी। काफी रात तक न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन, उनका पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उन्नाव गेट बाहर के पास रेल पटरी के किनारे उनका शव पड़ा मिला। ट्रेन की चपेट में आने से शरीर में चोट के काफी निशान थे। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। उनकी मौत की गुत्थी सुसाइड अथवा दुर्घटना में उलझ गई है। परिजनों के मुताबिक ठाकुरदास बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे थे। थाना प्रभारी आनंद सिंह के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed