फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Father dies in accident while preparing for daughter's wedding

Jhansi News: बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे पिता की हादसे में मौत

Fri, 17 Jan 2025 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Father dies in accident while preparing for daughter's wedding

विज्ञापन
घर से काम पर जाते समय रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। मोंठ थाना इलाके में बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे पिता की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वह घर से काम पर जा रहे थे। इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के चाचा बुद्ध प्रकाश कुशवाहा ने ट्रक चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया।

ग्राम बमरौली निवासी धनसिंह (50) मोंठ गल्ला मंडी में पल्लेदारी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। भतीजे अशोक ने बताया कि चाचा धनसिंह बृहस्पतिवार की सुबह घर से पैदल काम पर जा रहे थे। जब वे समथर मोड़ के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनको रौंद दिया। ट्रक के पहिये उनके पैरों के ऊपर से निकल गए। इससे चाचा बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और चाचा को मोंठ सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन




बता दें कि मृतक की एक बेटी रोशनी और दो बेटे विशाल और सुमित हैं। तीनों बच्चे अभी अविवाहित हैं। धनसिंह की इकलौती बेटी रोशनी की शादी कोंच में तय हुई थी। बेटी की सगाई भी कर चुके थे और दो माह बाद उसकी शादी थी। धनसिंह उसकी शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। इसी बीच हादसे में उनकी जान चली गई। धनसिंह की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पत्नी राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता भल्लू कुशवाहा भी शोकाकुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के चाचा ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों ट्रक चालक और धनसिंह में विवाद हो गया था। चालक ने उन्हें ट्रक से कुचलने की धमकी दी थी। वह कोटेदारों का अनाज गांव-गांव भेजता था। राशन उतारने-चढ़ाने का काम धनसिंह करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed