फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Father died, son burnt due to breaking of eleven thousand volt line

Jhansi News: ग्यारह हजार वोल्ट की लाइन टूटने से पिता की मौत, पुत्र झुलसा

Thu, 20 Jun 2024 04:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Father died, son burnt due to breaking of eleven thousand volt line
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बुधवार देर-रात रक्सा के सिजवाहा में घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र के ऊपर ग्यारह हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई।

बुधवार शाम को आंधी की वजह से लाइट नहीं थी। गर्मी से लोग घर के बाहर सो रहे थे। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घर के ऊपर से गुजरी ग्यारह हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटकर नीचे सो रहे इंदर सिंह यादव (62) एवं उसके पुत्र लाल सिंह (34) के ऊपर जा गिरी। इंदर गंभीर रूप से झुलस गया। बिजली का तार नीचे गिरने से वहां चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी आ गए। रक्सा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार भी फोर्स के साथ पहुंच गए। आनन-फानन गंभीर रूप से झुलसे इंदर एवं उसके बेटे लाल सिंह को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed