फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fast tag starts in semri toll plaza

फास्टैग ने रोकी वाहनों की रफ्तार, टोल पर लगी रही कतार

Sun, 15 Dec 2019 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
fast tag starts in semri toll plaza
मोंठ/झांसी। जिले के सेमरी टोल प्लाजा पर रविवार को वाहनों की कतारें लगी रहीं। फास्टटैग के जरिए टोल भुगतान की प्रक्रिया शुरू होने के चलते वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस दौरान एनएचएआई और पाथ कंपनी के अधिकारियों ने टोल प्लाजा पहुंचकर फास्टटैग लगाकर गुजर रहे वाहनों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही कई वाहनों पर फास्टटैग लगवाए। इस मौके पर टोल प्लाजा पर संचालित 10 लेन में से चार लेन पर नकद भुगतान की सुविधा रही।
विज्ञापन

सरकार ने 15 दिसंबर से देश के सभी टोल प्लाजा पर फास्टटैग के जरिए टोल भुगतान की व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके चलते वाहनों पर फास्टटैग लगवाए जा रहे हैं। रविवार को सेमरी टोल प्लाजा पर फास्टटैग सुविधा शुरू होने के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक राजीव पाठक और पाथ टोल कंपनी के महाप्रबंधक सुल्तान अहमद ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर फास्टटैग का जायजा लिया। एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक राजीव पाठक ने कहा कि समय की बचत के लिए फास्टटैग का प्रयोग करें। सेमरी टोल प्लाजा पर 10 लाइनों में चार लाइन नकद भुगतान के लिए रखी गई हैं। छह लाइनों से फास्टटैग के लिए रखी गई हैं। कैश लाइन पर वाहन को निकलने में समय लग रहा है। पाथ कंपनी टोल के महाप्रबंधक सुल्तान अहमद ने वाहन चालकों को फास्टटैग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फास्टटैग सुविधा के जरिए टोल पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं हैं। फास्टटैग प्रीपेड टैग है। जिससे टोल पर अपने आप बिना रुके आनलाइन भुगतान हो जाएगा। सेमरी टोल पर फास्टटैग नि:शुल्क दिया जा रहा है।
विज्ञापन

---------------
60 फीसद वाहनों पर नहीं लगा टैग
पाथ टोल कंपनी के महाप्रबंधक सुल्तान अहमद खान ने बताया कि लोकल ट्रक और बड़े वाहनों में अभी तक शत प्रतिशत फास्टटैग नहीं लगे हैं। अभी केवल 30 से 35फीसद वाहन मालिकों ने फास्ट टैग की सुविधा प्राप्त की है। 60 से 70 फीसद वाहनों पर फास्टटैग नहीं है। फास्टटैग से ढाई प्रतिशत आर्थिक फायदा भी है। फास्टटैग के लिए गाड़ी की आरसी, वाहन स्वामी की पासपोर्ट साइज फोटो, गाड़ी मालिक के केवाईसी डॉक्युमेंट, आईडी प्रूफ देकर पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
इन्होंने संभाली कमान
फास्टटैग सुविधा लागू होने के बाद टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने वाहन चालकों को तमाम जानकारियां दीं। इस मौके पर अशोक कुमार पांडे टीम लीडर एनएचएआई, आरिफ खान सीनियर टोल मैनेजर, भगवान सिंह सिकरवार उप टोल मैनेजर, कुलदीप साहू पीआरओ, आकाश सिंह, उत्कृष्ट द्विवेदी, ओमप्रकाश सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, चंद्रशेखर श्रीवास्तव, डॉक्टर नीरज उपाध्याय, सूर्यभान राजपूत, सद्दाम हुसैन, सदाकत हुसैन, शुभम राजपूत, सोनू, विवेकानंद उपाध्याय, बृजपाल सिंह गुर्जर, कमलेश यादव, मुकेश सोलंकी, मुकेश त्रिपाठी, प्रकाश सिसोदिया, रघुराज सिंह यादव, दौलत राम गुर्जर, लक्ष्मी, मनोज राजपूत, आरती, गीता, सायशा बानो, रवीना मौजूद रहे।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed