फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers sitting on dharna for not getting compensation to dam displaced

मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने शुरू किया धरना

Sat, 07 Aug 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on dharna for not getting compensation to dam displaced
झांसी। बांध विस्थापितों को मुआवजा न मिलने से परेशान किसानों ने गांधी उद्यान में एक बार फिर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसान रक्षा पार्टी के बैनर तले आंदोलित किसानों ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष गौरीशंकर विदुआ ने कहा कि पथराई बांध के चढ़रऊ धवारी एवं लखेरी बांध के बचेरा गांव में पानी भर जाने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों को घर छोड़कर दूसरी जगहों पर शरण लेना पड़ रहा है लेकिन, सिंचाई विभाग ने अभी तक किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया। कहा, पानी भर जाने से गांव में विषैले जीव घूम रहे हैं। बच्चों को सबसे बड़ा खतरा है। इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। किसानों ने बचेरा गांव के 72 बालिग परिवार को अनुकंपा राशि दिए जाने, बांध विस्थापितों को मुआवजा देने, बीमा कंपनी की ओर से 55 हजार वंचित किसानों को बीमा का भुगतान करने एवं वर्ष 2019 में सरकारी क्रय एजेंसियों के बकाया फसल भुगतान कराने की मांग की। मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। इस दौरान मुदित चिरवारिया, पवन तिवारी, रोहित यादव, नारायण सिंह, मंगल सिंह, चंद्रभान पाल, परसादी पाल, अमर सिंह, पप्पू पाल समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed