फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers need not worry, mobile purchasing centres will reach their farms

Jhansi News: किसान न हों परेशान, खेतों तक पहुंचेगा मोबाइल क्रय केंद्र

Sun, 16 Mar 2025 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers need not worry, mobile purchasing centres will reach their farms

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्रों के अलावा मोबाइल सेंटर भी बनाए गए हैं। किसानों को क्रय केंद्रों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह अपनी फसल को खेत से ही बेच सकेंगे। उनके खेत तक मोबाइल क्रय केंद्र पहुंच जाएगा। इसके लिए उन्हें पंजीयन कराना पड़ेगा। खाद्य एवं विपणन विभाग ने इसके लिए रणनीति तैयार की है।

क्रय केंद्र के आसपास के छह-छह गांवों को चिह्नित किया गया है। केंद्र प्रभारी खेतों तक पहुंचकर गेहूं खरीदेंगे। जरूरत पड़ने पर यह दायरा बढ़ाया भी जा सकता है। कल 17 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू होगी। पिछले कुछ सालों की तरह इस बार भी गेहूं का बाजार रेट विभाग की लक्ष्यपूर्ति के लिए चुनौती बना हुआ है। किसान अधिक कीमत मिलने के कारण खुले बाजार में ही अपनी फसल बेचने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए विभाग की ओर से नए कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन




पिछले कुछ सालों से नहीं हुआ लक्ष्य पूरा



गेहूं खरीद के लिए सरकार की ओर से हर साल लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। इसी लक्ष्य के अनुरूप एजेंसियों द्वारा खरीद की जाती है लेकिन पिछले कुछ सालों पर नजर डालें तो लक्ष्य पूरा कर पाना मुश्किल रहा है। इसकी वजह सरकार से बाजार रेट का अधिक होना है। गत वर्ष 2023-24 में भी खरीद 32 प्रतिशत ही हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल से शुरू होगी खरीद, इंतजाम पूर्ण



17 मार्च से झांसी मंडल के सभी 186 केंद्रों पर गेहूं खरीद की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से सभी सेंटरों पर आवश्यक तैयारी की गई। हर केंद्र पर नमी मापक यंत्र, दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा, छन्ना, बोरा आदि की उपलब्धता करा दी गई है। आवश्यक सूचनाओं को यहां प्रदर्शित किया गया है।


वर्जन



इस बार गेहूं खरीद को लेकर पहले से ही योजना तैयार कर ली गई है और इसे प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। इस पहल से किसानों को अपनी फसल बेचने में आसानी होगी, उन्हें उचित मूल्य मिलेगा और सरकारी खरीद भी सुचारू रूप से हो सकेगी। - चंद्रभान यादव, संभागीय खाद्य नियंत्रक, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed