फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers & Merchants riding on an elephant, BJP leader

हाथी पर सवार हुए भाजपा के किसान व व्यापारी नेता

Wed, 01 Feb 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Feb 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers & Merchants riding on an elephant, BJP leader
election news jhansi - फोटो : demo
 भाजपा को बबीना विधानसभा क्षेत्र में एक और झटका लगा है। बीते रोज पार्टी नेता चंद्रप्रकाश मिश्रा के भाजपा का दामन छोड़ने के बाद मंगलवार को पार्टी के किसान नेता गौरीशंकर बिदुआ व व्यापारी नेता अनिल सुड़ेले बसपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन

आंतिया ताल स्थित एक विवाह घर में बीएसपी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बुंदेलखंड व कानपुर प्रभारी तिलक चंद्र अहिरवार, नौशाद अली, बुंदेलखंड व इलाहाबाद प्रभारी मुमताज अली और बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार रहे। अध्यक्षता व्यापारी नेता नरोत्तम अग्रवाल ने की। नौशाद अली ने कहा कि मायावती के मुख्यमंत्री बनने से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होगा। तिलकचंद्र अहिरवार ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों को फायदा और छोटे व्यापारियों को नुकसान पहुंचाया है। लालाराम अहिरवार ने कहा कि केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से व्यापारी व अन्य वर्ग का नुकसान हुआ है। सभा को मनोज वर्मा, एके सोनी, राघव वर्मा, सरदार गगनदीप सिंह व महेश कुशवाहा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बुंदेलखंड किसान पंचायत के अध्यक्ष और बबीना क्षेत्र से भाजपा नेता गौरीशंकर बिदुआ, व्यापारी नेता अनिल सुड़ेले समेत आसिफ मकरानी, मो. आकिब, उस्मान खान व अन्य लोगों ने बसपा की सदस्यता ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य जोन कोआर्डिनेटर भूपेंद्र आर्य, कय्यूम अंसारी, मोहनलाल रायकवार, जोन कोआर्डिनेटर चंद्रदत्त गौतम, राजबहादुर सिंह, जीतेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रीतम लचया उपस्थित रहे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed