{"_id":"61d9e430d79f19088358e21a","slug":"farmers-demonstrated-outside-mp-s-house-jhansi-news-jhs2127364136","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने सांसद के घर के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने सांसद के घर के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बांध विस्थापितों के लिए अनुकंपा राशि की मांग कर रहे किसानों ने शनिवार को सांसद के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। बाद में उन्होंने अफसरों के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया।
पथराई बांध के डूब क्षेत्र में आने वाले ग्राम चढ़रु, धवारी व इमलिया के पाल मुहल्ले के विस्थापित तथा ग्राम बचेरा के बालिग परिवारों को अनुकंपा राशि दिए जाने की मांग को लेकर किसानों द्वारा किसान रक्षा पार्टी के बैनर तले पिछले पांच माह से आंदोलन चलाया जा रहा है। समस्या का समाधान न होने से गुस्साए किसान शनिवार की दोपहर किसान नेता गौरीशंकर बिदुआ के नेतृत्व में सांसद के आवास पर पहुंच गए और बाहर धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर नगर मजिस्ट्रेट और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसानों को शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिया। इस पर किसानों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। साथ ही वादा पूरा न होने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी।
इस मौके पर विजय कुमार कर्ण, नीतू वर्मा, शिरोमन सिंह राजपूत, जगदीश सिंह राजपूत, अनिल वर्मा, पवन तिवारी, रोहित यादव, अमर सिंह, पप्पू पाल, जय सिंह, हरीदास, परसादी पाल, जानकी प्रसाद, दुर्गापाल, हरभजन आदि मौजूद रहे।