{"_id":"6ab18ee897e9859e3b075f06","slug":"farmers-body-recovered-from-the-river-after-14-hours-jhansi-news-c-420-1-mot1003-13385-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 14 घंटे बाद नदी में बरामद हुआ किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 14 घंटे बाद नदी में बरामद हुआ किसान का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खिलारा/भदरवारा। सुखनई नदी पार करते समय गहरे पानी में डूबे किसान का शव करीब 14 घंटे बाद सोमवार सुबह नदी से बरामद किया गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया।
मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सितौरा निवासी शिवनाथ यादव (60) रविवार को अपनी भैंस चराने के लिए सुखनई नदी के उस पार स्थित धवाकर मौजे के खेत पर गए थे। शाम करीब चार बजे वह नदी पार करने के लिए पानी में उतरे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। शिवनाथ के नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने नदी में उतरकर काफी देर तक उनकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मृतक के पुत्र नर्मदा प्रसाद यादव ने घटना की सूचना मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से तलाश अभियान शुरू कराया। तहसील प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार कामिनी भट्ट तथा राजस्व विभाग के लेखपाल संतोष वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेते हुए रेस्क्यू अभियान की निगरानी की। करीब 14 घंटे की तलाश के बाद सोमवार सुबह लगभग सात बजे शिवनाथ यादव का शव नदी के पानी से बरामद किया जा सका। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौत गहरे पानी में डूबने के कारण होना बताया जा रहा है।