फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer troubled by hammock loan on hanging

फांसी के फंदे पर झूला कर्ज से परेशान किसान

Sun, 26 Dec 2021 11:37 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Farmer troubled by hammock loan on hanging
झांसी। फसल खराब होने एवं कर्ज से परेशान एक किसान ने खेत में जामुन के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव लटका देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार के केशवपुर निवासी कमल सिंह (45) पुत्र लखन लाल के बड़े पुत्र नरेेंद्र राजपूत ने बताया कि उनकी करीब सात बीघा जमीन है। इस वर्ष उर्द एवं मूंग की फसल लगाई थी लेकिन, फसल खराब हो गई। पिछले साल भी उनकी फसल खराब हो गई। इस वजह से कमल के ऊपर तीन लाख रुपये का कर्ज हो गया। इसे वह उतार नहीं पा रहा था। फसल खराब होने एवं कर्जदारी से कमल काफी परेशान था। घर में भी वह मानसिक तनाव में रहता था। रविवार की सुबह उठकर कमल ने नहाने-धोने के बाद पूजा की। इसके बाद वह खेत में पानी लगाने के लिए निकल गया लेकिन, खेत के दूसरे सिरे में लगे जामुन के पेड़ में मफलर के सहारे उसने फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पड़ोस के किसानों ने उसके शव को फांसी पर लटका देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुत्र नरेंद्र समेत अन्य परिजन भी खेत में पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। देर-शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। घर में कमल के पिता समेत पत्नी एवं बेटे हैं। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी चंद्रशेखर के मुताबिक आत्महत्या की वजह अभी पता नहीं चली है। कर्ज के बारे में भी पुलिस को मालूम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed