{"_id":"677b93273fe1e01bf6064b83","slug":"farmer-returning-from-the-field-was-killed-with-an-axe-family-members-created-a-ruckus-in-the-medical-college-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: खेत से लौट रहे किसान की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, मेडिकल कॉलेज में परिजनों ने किया हंगामा, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: खेत से लौट रहे किसान की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, मेडिकल कॉलेज में परिजनों ने किया हंगामा, आरोपी फरार
Mon, 06 Jan 2025 01:54 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:54 PM IST
सार
झांसी में लहचूरा थाना के खरकामाफ गांव में आपसी रंजिश के चलते खेत से लौट रहे किसान पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। नाजुक हालत में उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया।
विज्ञापन
किसान की कुल्हाड़ी मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी में लहचूरा थाना के खरकामाफ गांव में आपसी रंजिश के चलते खेत से लौट रहे किसान पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। नाजुक हालत में उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए परिजन मेडिकल कॉलेज में हंगामा करने लगे। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गांव में दबिश दी लेकिन कोई हमलावर अभी तक पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन
खरकामाफ गांव निवासी गोविंद दास (53) पुत्र हरदयाल रविवार शाम खेत से लौट रहे थे। परिजनों के मुताबिक गांव के पास पड़ोस में रहने वालों लोगों ने लाठी-डंडों एवं कुल्हाड़ी से उन पर हमला बोल दिया। सिर और कंधे पर कुल्हाड़ी के वार से गोविंद लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। परिवार के लोग भी पहुंच गए। हमलावर वहां से भाग निकले। हमले की सूचना पर सीओ लक्ष्मीकांत गौतम भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। घायल गोविंद को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन