फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer returning after guarding the field dies after being struck by a train

Jhansi Crime: खेत की रखवाली करके लौट रहे किसान की ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 06 Sep 2022 01:06 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 06 Sep 2022 01:06 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार मृतक किसान ठाकुरदास के नाम तीन जमीन एकड़ जमीन है व उसके दो पुत्र है जिसमें एक लड़का मजदूरी करता है व दूसरा किसानी में हाथ बंटाता था।

विज्ञापन
Farmer returning after guarding the field dies after being struck by a train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

मऊरानीपुर ट्रेन की चपेट में आ जाने से खेत की रखवाली करने जा रहे किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम भटपुरा निवासी 72 वर्षीय ठाकुरदास पुत्र भुजबल के खेत पर अन्ना जानवर व बंदर फसल का नुकसान करते थे जिससे वह काफी परेशान रहता था। आज सुबह गॉव के किसी व्यक्ति ने उसे बताया कि उसके खेत में जानवर घुसे है तो वह जानवरों को भगाने के लिए खेत पर गया और जब वह खेत से वापस आ रहा था तभी पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक किसान ठाकुरदास के नाम तीन जमीन एकड़ जमीन है व उसके दो पुत्र है जिसमें एक लड़का मजदूरी करता है व दूसरा किसानी में हाथ बंटाता था। ठाकुरदास के ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत होने पर उसके घर में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊरानीपुर भेजा गया।
विज्ञापन


लेकिन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मृतक के शव का यह कहते हुए पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया गया कि मामला रेलवे का है व रेलवे पुलिस द्वारा पंचनामा कराया गया है, इसका पोस्टमार्टम महोबा में होगा। कई घंटे बाद रेलवे पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए महोबा ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने फांसी लगाकर जान दी
मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम महेबा में फांसी लगा लेने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम महेवा निवासी 25 वर्षीय अजय अहिरवार पुत्र बबलू अहिरवार ने आज सुबह अपने मकान के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से मृतक के घर पर कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलने पर थाना टोड़ीफतेहपुर की पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


लखेरी नदी में पड़ा मिला अज्ञात महिला का शव
क्षेत्र के ग्राम रेवन में लखेरी नदी में अज्ञात महिला का शव मिलने से गांव के लोगों में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार आज गांव के लोगों ने एक मंदिर के पीछे की ओर लखेरी नदी में एक महिला का शव पड़ा देखा। थोड़ी देर में खबर पूरे गॉव में फैल गई। महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष बतायी गई है। मामले की सूचना थाना टोडीफतेहपुर को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed