फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer pressing under tractor on the farm for one and a half hours, death

डेढ़ घंटे खेत पर ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा किसान, मौत

Tue, 12 Jul 2022 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Farmer pressing under tractor on the farm for one and a half hours, death
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में एक युवा किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। किसान डेढ़ घंटे तक ट्रैक्टर के नीचे दबकर तड़पता रहा। मुश्किल से उसे नीचे से निकाला जा सका। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

रूंद्रकरारी निवासी आशाराम का पुत्र प्रशांत राजपूत (17) अपने खेत पर धान की बुवाई की तैयारी कर रहा था। वह ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था, जबकि ड्राइवर चला रहा था। इसी दरम्यान अचानक ट्रैक्टर पलट गया, जिसके नीचे प्रशांत दब गया। यह देख ड्राइवर ने आसपास के खेत में काम कर रहे लोगों को बुलाया। सभी ने मिलकर ट्रैक्टर को खड़ाकर प्रशांत को नीचे से निकालने की कोशिश की। लेकिन, ट्रैक्टर उठा नहीं पाए।
विज्ञापन

बाद में दूसरे ट्रैक्टर की मदद से ट्रैक्टर को खड़ाकर प्रशांत को बाहर निकाला गया। परिजन उसे आनन-फानन अस्पताल लेकर भागे। यहां उसकी मौत हो गई। मृतक इंटरमीडिएट पास था। परिवार में बड़ा भाई बलराम है, बहन रविता की आठ साल पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed