फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer killed in land dispute in Jhansi accused cut off the hand with an ax

झांसी में कुल्हाड़ी से काट डाला हाथ: जमीनी विवाद में किसान की बेरहमी से हत्या, चार से पांच लोगों ने बोला था हमला

Fri, 25 Feb 2022 04:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 25 Feb 2022 04:57 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि राहुल का कुंवरलाल से जमीनी विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद में राहुल की हत्या की गई है।

विज्ञापन
Farmer killed in land dispute in Jhansi accused cut off the hand with an ax
मृत किसान राहुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जनपद के मढ़ीया गांव निवासी राहुल सिंह दांगी (30) किसान थे। बृहस्पतिवार को वे पास के गांव कैरीपुरा में अपने खेत पर गए हुए थे। रात तकरीबन 8 बजे वापस लौट रहे थे, इसी बीच पास के खेत के मालिक कुंवरलाल ने अपने चार-पांच साथियों के साथ राहुल पर हमला बोल दिय। कुल्हाड़ी से काट कर उनका हाथ धड़ से अलग कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए पृथ्वीपुर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि उनका कुंवरलाल से जमीनी विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद में राहुल की हत्या की गई है। विदित हो कि राहुल का बड़ा भाई लक्ष्मण सीआरपीएफ नागपुर में तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed