फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Debt-ridden farmer commits suicide by drinking pesticide

Jhansi News: कर्ज में डूबे किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 22 Dec 2022 05:30 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 22 Dec 2022 05:30 AM IST
सार

कर्ज से परेशान किसान ने मंगलवार को कीटनाशक का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Debt-ridden farmer commits suicide by drinking pesticide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

कर्ज में डूबे एक किसान ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। मप्र के दतिया के पंडोखर निवासी रामसहाय (50) खेतीबाड़ी कर परिवार का जीवन-यापन करते थे।

विज्ञापन


मंगलवार को उन्होंने कीटनाशक का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र बृजमोहन ने बताया कि पिता ने ट्रैक्टर खरीदा था, जिससे उन पर छह-सात लाख रुपये का कर्ज हो गया था, जिसकी वे अदायगी नहीं कर पा रहे थे। इससे परेशान चल रहे थे और इसी बीच उन्होंने कीटनाशक का सेवन कर लिया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर मजदूर की मौत
एरच थाना इलाके के ग्राम इस्किल बुजुर्ग निवासी जितेंद्र वाल्मीकि (35) मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करते थे। मंगलवार को वह ढिकौली रोड पर एक मकान की छत डालने गए थे। काम पूरा होने के बाद वह साथियों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर वापस लौट रहे थे। जितेंद्र ट्रॉली पर ऊपर बैठा हुआ था। रात तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे वह ट्रॉली से गिर गया और टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बता दें कि मृतक की एक पुत्री कीर्ति (7) और पुत्र शिवम (5) है। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed