फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer drowns in river while trying to drive away wild animals.

Jhansi News: जंगली जानवरों को भगाने गए किसान की नदी में डूबकर मौत

Sat, 05 Sep 2026 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Farmer drowns in river while trying to drive away wild animals.
कटेरा। ग्राम पड़रा में सुखनई नदी किनारे बने चेकडैम में डूबने से किसान की मौत हो गई। किसान खेत में आए जंगली जानवरों को भगाने के लिए नदी किनारे गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा और डूब गया।
विज्ञापन

पड़रा निवासी बाबूलाल ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उनके पिता 55 वर्षीय बुद्ध प्रकाश शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे खेत की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान खेतों की ओर जंगली जानवर आ गए। फसल को नुकसान से बचाने के लिए बुद्ध प्रकाश जंगली जानवरों को भगाने के लिए खेत से निकलकर सुखनई नदी के किनारे पहुंचे गए। वह चैकडेम के पास पहुंचते ही अचानक उनका पैर फिसल गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक महेशचंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed