फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer drank insecticide considering it as a medicine for stomachache, died

पेटदर्द की दवा समझकर किसान ने पी लिया कीटनाशक, मौत

Tue, 21 Dec 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Farmer drank insecticide considering it as a medicine for stomachache, died
झांसी। पेटदर्द से परेशान एक किसान ने गलतफहमी में कीटनाशक पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उसकी सोमवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

दतिया के वाजनी गांव निवासी तुलसीदास कुशवाहा पिछले कुछ दिनों से पेटदर्द की समस्या से परेशान था। परिजनोें के मुताबिक शुक्रवार को तुलसीराम घर में अकेला था। पेट दर्द तेज होने पर उसने शीशी में रखे कीटनाशक को दवाई समझकर पी लिया। घर में ही वह अचेत हो गया था। परिजनोें को जब यह मालूम चला तब उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। देर शाम को शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed