फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer disturb for officer

अफसरों से परेशान किसान करेंगे गांधीगीरी

Fri, 26 Mar 2021 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Farmer disturb for officer
झांसी। सिंचाई विभाग के बेतवा भवन में किसान आंदोलन आठवें दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। किसानों ने सभा की। इसमें निर्णय लिया गया कि मांग नहीं सुनने वाले सिंचाई अफसरों को उनके कार्यालय में जाकर सम्मानित करने के लिए गांधीगीरी की जाएगी।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता गौरीशंकर विदुआ ने कहा कि मार्च की अंतिम तारीख नजदीक होने से अधिकारियों का ध्यान बिल - वाउचर निपटाने में है। इस वजह से किसानों की सुनवाई नहीं हो रही। इसलिए उनके कार्य में व्यवधान ना डालते हुए गांधीवादी तरीके से कार्यालय में जाकर उनको सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान विजय कुमार, शिरोमणि सिंह, देवी सिंह कुशवाहा, खूबचंद, दीनदयाल, चंद्रभान पाल, हरभजन, पप्पू पाल, अमर सिंह, राकेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

बता दें कि लखेरी एवं पथराई बांध में अधिग्रहीत की गई जमीन से बेदखल किए गए किसानों के पुनर्वास का मामला नहीं निपटने की वजह से किसान धरने पर बैठे हुए हैं। बृहस्पतिवार को किसानों ने धरना स्थल पर चूल्हा जला कर भोजन तैयार किया और सामूहिक भोज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed