{"_id":"5d38d6508ebc3e6cdb2e8fa3","slug":"farmer-dies-and-two-injured-due-to-thunderstorm-in-lalitpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गाज गिरने से किसान की मौत, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गाज गिरने से किसान की मौत, दो झुलसे
Thu, 25 Jul 2019 03:36 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 25 Jul 2019 03:36 AM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से एक की मौत
- फोटो : Social media (File Photo)
ग्राम भरतपुरा में हल्की बूंदाबांदी के दौरान गाज गिरने से किसान की मौत हो गई। जबकि, 13 वर्ष की बच्ची और महिला झुलस गई, उनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर में ग्राम भरतपुरा निवासी किसान परमा (55) पुत्र सुक्का सहरिया और उसकी नातिन लक्ष्मी (13) पुत्री कल्लू सहरिया और गांव की महिला गौराबाई (59) पत्नी साधू गांव से कुछ दूर खेत पर काम कर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे गांव में हल्की बूंदाबांदी होने लगी। इससे वह तीनों बबूल के पेड़ के पास जाकर खड़े हो गए।
विज्ञापन
इसी दौरान आसमान में तेज आवाज के साथ पेड़ के पास जोरदार चमक के साथ गाज गिर गई, जिससे किसान परमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास में मौजूद लक्ष्मी व गौराबाई झुलस गईं।
विज्ञापन
पास में ही परमा का पुत्र काम कर रहा था, जो गाज गिरने के बाद मौके पर पहुंचा और हादसा की जानकारी ग्रामीणों व परिजनों को दी। इसके बाद गांव वाले मौके पर पहुंचे और तीनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परमा को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला गौराबाई एवं लक्ष्मी को चिकित्सालय में भर्ती कर लिया गया। जानकारी मिलने पर राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।