{"_id":"5ffcaf828ebc3e2eef7427e8","slug":"farmer-act-again-people-tattu-for-rent-ask-bjp-minister-jhansi-news-jhs185837051","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि बिल का विरोध करने वाले किसान नहीं, बल्कि किराए के टट्टू, बोले- बीजेपी के प्रदेश मंत्री अशोक जाटव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि बिल का विरोध करने वाले किसान नहीं, बल्कि किराए के टट्टू, बोले- बीजेपी के प्रदेश मंत्री अशोक जाटव
Tue, 12 Jan 2021 01:35 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
किसान आंदोलन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक जाटव ने कहा कि कृषि बिल का विरोध करने वाले लोग किसान नहीं, बल्कि शाहीन बाग की तरह किराए के टट्टू हैं। जो किसान हैं वे तो अपने खेत में काम कर रहे हैं। उनको तो अपने काम से ही फुर्सत नहीं है। सोमवार को यह बात उन्होंने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों के बीच कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान हित में कृषि बिल लेकर आयी है। बिल किसी हालत में समाप्त नहीं होगा। केंद्र सरकार अगले पांच साल में पांच करोड़ से अधिक अनुसूचित जाति के छात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना लेकर आई है। इस योजना के अंतर्गत हाईस्कूल से ऊपर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। अनुमान है कि 1.36 करोड़ ऐसे सबसे जरूरतमंद छात्र जो वर्तमान में 10 वीं कक्षा के बाद अपनी शिक्षा को जारी नहीं रख सकते हैं को अगले पांच साल तक उच्चतर शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत लाया जाएगा।
इस योजना में केंद्र का अंश (60 प्रतिशत) निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छात्रों के बैंक खतों में डीबीटी मोड के माध्यम में सीधे जारी किया जाएगा। इस मौके पर विधायक बिहारी लाल आर्य, महानगर जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, महानगर महामंत्री अमित साहू, संतोष सोनी, संजीव श्रृंगीऋषि, प्रियांशु डे, अंकुर दीक्षित मौजूद रहे।