{"_id":"5df2980e8ebc3e87f253904a","slug":"farmar-murder-during-guarding-crops-jhansi-news-jhs15483309","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
farmar murder during guarding crops
- फोटो : DEHAT
Link Copied
मऊरानीपुर/सिजारी बम्हौरी। लहचूरा थानाक्षेत्र के ग्राम इटायल में बुधवार रात खेत की रखवाली कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव खेत में रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की वजह आपसी रंजिश बताई गई है।
विज्ञापन
बल्देव सिंह पुत्र गनपत लोधी निवासी ग्राम इटायल ने थाना लहचूरा में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया बृहस्पतिवार को उसका भाई करन सिंह (32) खेत की रखवाली करने गया था। जिसके साथ मां अंगूरी देवी और रामप्रकाश पुत्र संतराम भी था, जो बगल में खेत की रखवाली कर रहा था। रात में ग्राम कोटरा निवासी जियालाल यादव पुत्र सज्जन अहीर, हरेंद्र शर्मा पुत्र वीरेंद्र शर्मा, नरेंद्र शर्मा पुत्र वीरेंद्र शर्मा, राजेश पुत्र छोटे शर्मा व इटायल निवासी राजेंद्र पुत्र सेवाराम दीपक पुत्र राजेंद्र लोधी, दीपेंद्र पुत्र लालदास लोधी पहुंचे। सभी ने उसकी मां अंगूरी देवी से मारपीट की और करन को उठा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव खेत में रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला। लहचूरा पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चिकित्सीय परीक्षण के दौरान मृतक की मां अंगूरी देवी ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उसके पति का भी हत्या कर दी गई थी अब आरोपियों ने मेरे बेटे को भी मार दिया है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. ओपी सिंह व एएसपी राहुल मिठास ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल कर आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।