{"_id":"5f53dd7b8ebc3e54d0650a9f","slug":"farmar-death-jhansi-news-jhs175556577","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली कर रहे किसान की सदमे से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की रखवाली कर रहे किसान की सदमे से मौत
विज्ञापन
मौके पर जाकर ग्रामवासियों से जानकारी लेते उपजिलाधिकारी।
- फोटो : DEHAT
मऊरानीपुर(झांसी)। कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर में किसान बृजभान अहिरवार (47) पुत्र स्वर्गीय मुकुंदी की शुक्रवार की रात को खेत की रखवाली के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। शनिवार को सुबह बृजभान का बड़ा भाई खेत पर चारा लेने के लिए गया तो वह मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ा था। उसने तुरंत खेत के आसपास रहने वाले लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस पर किसान की मौत की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई। इस पर एसडीएम अंकुश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक किसान के बारे में जानकारी ली। एसडीएम ने परिजनों को सरकार की ओर से सहायता दिलवाने का भी भरोसा दिया। परिवारवालों का कहना है कि बैंक से दस लाख रुपये कर्ज लिया था। गत दिनों बारिश में फसल खराब होने से परेशान था। उसी सदमे में उसकी मौत हुई है।
मौके पर पहुंचे किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में किसान बाढ़, सूखा आदि से परेशान हैं। खरीफ की फसल किसानों ने तैयार की है लेकिन फसल के पकने के साथ ही तेज बारिश
से खराब हो गई। इसके साथ ही किसानों को बैंक कर्ज एवं साहूकारों के कर्ज ने भी बुरी तरह तोड़ दिया है। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने शासन से मृतक बृजभान अहिरवार के सभी तरह के बैंक कर्जा को माफ करने एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग शासन से की है।किसान अपनी 11 बीघे जमीन पर खेती कर परिवार चलाता था। अब उसकी मौत होने के बाद परिवार पर और संकट आ गया है।