{"_id":"5a95c7984f1c1b9b248b76f6","slug":"farji-gais-ejensis-pr-chapa","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी गैस एजेंसी पर छापा, सिलेंडर जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी गैस एजेंसी पर छापा, सिलेंडर जब्त
amarujala
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
cyelendr, jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उज्ज्वला योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर मंगलवार को एसडीएम अनुनय झा ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम की आन्या गैस एजेंसी के संचालक द्वारा फर्जी रूप से बिजौली के राजगढ़ में संचालित की जा रही मिनी एजेंसी पर छापा मारा। इस दौरान बड़ी संख्या में भरे और खाली सिलेंडर बरामद किए गए, जिनका लेखाजोखा संचालक नहीं दिखा सका। प्रेमनगर थाने में संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विगत पांच फरवरी को बुंदेलखंड किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने जिलापूर्ति अधिकारी से शिकायत की थी कि दातानगर पवरई स्थित मैसर्स आन्या एचपी ग्रामीण गैस वितरक के संचालक ने बृजमोहन शिवहरे से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गरीबों को कनेक्शन देने के नाम पर अवैध वसूली की है। इस पर 24 फरवरी को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक के साथ उक्त एजेंसी पर छापा मारकर जांच की थी, जिसमें कई सिलेंडर तौल में कम पाए गए थे। जांच के बाद पता चला कि उक्त संचालक ने बिजौली के राजगढ़ में फर्जी रूप से एक मिनी एजेंसी (उपशाखा) संचालित कर रखी है।
मंगलवार की दोपहर एसडीएम अनुनय झा के नेतृत्व में प्रशिक्षु आईपीएस मोहम्मद मुश्ताक, जिलापूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने एजेंसी पर छापा मारा। जांच के बाद मौके से 489 खाली और 105 भरे सिलेंडर, दो भरे व्यवसायिक सिलेंडर, 12 नए चूल्हे, 15 पुराने चूल्हे, 19 रेग्युलेटर, 46 पाइप और दो वाहन जब्त किए गए।
विज्ञापन
कार्रवाई के लिए लिखा पत्र
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आन्या गैस एजेंसी के संचालक बृजमोहन शिवहरे के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखा है। साथ ही सात दिन में कार्रवाई से अवगत कराने को कहा है।